jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

महंगाई से मिलेंगी तगड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम इतने रुपये होंगे कम, जानें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Prices : हाल ही में सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम कर आम लोगों को तगड़ी राहत दी है, जिसके बाद हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर के रेट में करीब 200 रुपये की गिरावट की थी, जिसका फायदा लोगों को बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है।

Petrol-Diesel Prices

सरकार महंगाई से राहत के लिए अब एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने वाली है, जिससे आम लोगों को बंपर फायदा मिलेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर महंगाई से निपटने के लिए यह कदम बूस्टर डोज साबित हो सकता है। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

वर्तमान में जानिए पेट्रोल-डीजल का रेट

- Install Android App -

सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर बड़ी घोषणा कर सकती है जो किसी बड़े ऐलान से कम नहीं होगी। पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर लीटर दर्ज किया जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि आम चुनाव को देखते हुए सरकार दीवाली पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती है।

गैस सिलेंडर सस्ते में खरीदें

सरकार ने कुछ दिन पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट में काफी गिरावट की थी, जिसके बाद ग्राहकों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली थी। सरकार की ओर से सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये की कमी कर दी थी। अब आप कुल 925 रुपये में गैस सिलेंडर की खरीदारी कर घर ला सकते हैं।