jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल होशंगाबाद पहुंचे, योजनाओं व कार्यक्रमों की ली जानकारी

प्रदीप गुप्ता मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। महामहिम राज्यपाल  मंगू भाई पटेल आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर होशंगाबाद पहुंचे। राज्यपाल श्री पटेल ने अतिथि गृह तवा डैम में विभिन्न योजनाओं व कार्यों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर धनंजय सिंह ने राज्यपाल श्री पटेल को जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा,  जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आजीविका मिशन,  वना धिकार पट्टों का वितरण आदि योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा जिले के जनजातीय क्षेत्रों में कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके पूर्व राज्यपाल श्री पटेल को अतिथि गृह तवा डैम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर, संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एल कृष्ण मूर्ति, वनमंडल अधिकारी लाल जी मिश्रा द्वारा राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत किया गया।