jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

महामंडलेश्वर स्वर्गीय माधवानंद जी गिरी की विमान से शोभायात्रा निकाली गई

प्रदीप गुप्ता मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। गुरुजी महामंडलेश्वर माधवानंद जी गिरी का विगत दिनों देवलोकगमन मुम्बई में हो गया था। मंगलवार को ब्रह्मलीन  महामंडलेश्वर माधवानंद गिरी जी का माधव सन्यास आश्रम में स्वामी शंकरानंद, आत्मानंद जी ने आचार्यों के साथ अभिषेक कर पूजन आरती की गई। महामंडलेश्वर माधवानंद गिरी जी को विमान मे सुशोभित कर शोभयात्रा निकाली गयी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई माधव आश्रम परिसर में परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रों पूजन अर्चन कर विधिविधान से आचार्यों, संयासी, महंतो उपस्थिति में  समाधि संस्कार हुआ। महामंडलेश्वर जी के देवलोक गमन का समाचार सुनकर देश भर के उनके शिष्य, भक्तगण माधव सन्यास आश्रम में आकर गुरु जी के दर्शन लाभ लिया। शोभा यात्रा एंव समाधि संस्कार मे पं. भवानीशंकर शर्मा, पं. गिरिजाशंकर शर्मा, पं. गोपाल प्रसाद खड्डर ,सुरेश अग्रवाल, नारायण खंडेलवाल, अंबानी प्रसाद कुशवाहा, हंस राय, दिनेश तिवारी, केप्टिन करैया, महेंद्र चौकसे, प्रशांत दुबे, आनंद  नामदेव, डाॅ.दीपक तोमर, वासुदेव भार्गव,  समीर वाजपेयी, कमल खंडेलवाल सहित सेंकडो भक्तगण, माता बहने, महंत, साधु संयासी शामिल हुए।