jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

महिला कांस्टेबल का नाले में मिला शव, शादीशुदा तहसीलदार से थे रिलेशन, महिला कांस्टेबल शादी का डाल रही थी दबाव

महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी

यूपी। राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है, इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के मुताबिक ये मामला प्रेम प्रसंग का है। फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। पुलिस इस केस में कड़ियां जोड़ते हुए गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था, इसके बाद साथियों ने मुकदमा दर्ज कराया। बता दें कि महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के नाले में मिला। इसकी सूचना लखनऊ के PGI थाने की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी। इसके बाद कांस्टेबल रुचि सिंह के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। साथ ही साथ पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है, महिला सिपाही रुचि शादीशुदा थी। उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी, वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक , प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक से माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी, इसके बाद बातचीत बढ़ी। पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे। बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव डाल रही थी। मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि लखनऊ पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगी कि आखिर महिला का शव नाले में कैसे मिला।