ब्रेकिंग
खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन

महिला के सिर में ढाई इंच धंसी कुल्हाड़ी, भोपाल के निजी अस्पताल में डॉक्‍टरों ने निकाली, चार घंटे तक चली सर्जरी

मकड़ाई समाचार भोपाल। विदिशा के सिरोंज तहसील के पास एक गांव की रहने वाली 36 साल की रेखा दांगी को विवाद के चलते एक शख्‍स ने कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी उनके सिर में करीब ढाई इंच धंस गई। महिला के घर वालों ने समझदारी दिखाते हुए कुल्हाड़ी निकाले बिना ही उसे भोपाल के नर्मदा ट्रामा सेंटर लेकर आए! यह हां छह डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे तक सर्जरी कर महिला की कुल्हाड़ी निकाली। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।
नर्मदा ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि महिला को अति गंभीर हालत में लाया गया था। कुल्हाड़ी सिर में उस जगह धंसी थी, जहां से पूरे शरीर की सोचने और समझने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर घरवाले कुल्हाड़ी निकालने की कोशिश करते तो खून का रिसाव बहुत ज्यादा होने से महिला की जान भी जा सकती थी। साथ ही याददाश्त जाने का भी खतरा था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि कुल्हाड़ी निकलते समय खून का बहाव कम से कम हो। साथ ही किसी तरह की स्थाई क्षति ना हो।

- Install Android App -

महिला के सिर से रक्तस्राव ज्यादा हो रहा था। उसे ब्लड चढ़ाया गया, साथ ही उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को आइसीयू में रखा गया है। महिला की हालत गंभीर लेकर नियंत्रण में है। कुल्हाड़ी के वार के कारण उसके सिर के साथ ही चेहरे पर भी चोटें आई हैं। चेहरे की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों के लिए ऑपरेशन के बाद 48 घंटे महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन महिला यह समय पार कर चुकी है।