सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया
के के यदुवंशी, पत्रकार सिवनी मालवा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। जिसका शुभारंभ विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.कांति बाथम ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महिला संगठन अध्यक्ष चंचल शास्त्री, संरक्षक ज्योति व्यास, डॉ.जी.आर.करोडे, बीसीएम प्रिया पांडे, पर्यवेक्षक अस्मा खान शामिल रही। स्वास्थ्य शिविर में 175 महिला स्वास्थ्य कर्मी और महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग जांच की गई। इस दौरान ब्राह्मण महिला संगठन की महिलाओं ने महिला चिकित्सकों, नर्सो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, उषा, सहयोगिनी को सर्व ब्राह्मण संगठन सरिता उपाध्याय, शुभा मिश्रा, ममता अवस्थी, भावना पुरोहित, रंजू पंचारिया, अरुणा व्यास, सुषमा अवस्थी, सुधा पंचारिया, बबिता भारद्वाज ने फूल माला व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।