jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

मां ने बच्चो के पैर में पालिथिन पहनाई, भीषण गर्मी में सड़क पर पैर न जलें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 श्योपुर | शहर में एक आंखे से आंसू निकालने तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक मां ने अपने नन्हे बच्चों को सूरज की तपन से झुलसती धरती पर पैरों को जलने से बचाने के लिए पैरों में चप्पल की जगह पालोथिन पहनाई है। इस तस्वीर में ये आदिवासी महिला अपने तीन बच्चों को साथ लिए नंगे पैर सड़क पर भटकती दिखाई दे रही है। एक छोटा बच्चा महिला की गोद में हैं और दो बच्चे नंगे पैर मांग उंगली थाम कर चल रहे हैं। ये तस्वीर शहर के जयतस्तंभ की है।

- Install Android App -

बता दें कि, इस तस्वीर ने आदिवासियों की हालत बेहतर करने का दावा करने वाली सरकार की उन तमाम योजनाओं की पोल खोल कर रख दी है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए भी उनकी सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके बावजूद वक्त-बेवक्त कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं जो सुशासन के कथित दावों की पोल खोलकर रख देती हैं। शहर की सड़क पर रविवार को दोपहर 01 बजे चिलचिलाती धूप में तीन बच्चों को लेकर निकली एक आदिवासी महिला की स्थिति देखकर लोगों की आंखों से आंसू आ गए। दरअसल, कराहल विकासखंड से अपने पति का इलाज कराने आई इस महिला के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि, वो अपने बच्चों को चप्पल तक दिला सके। चिलचिलाती धूप में पैर जलने से बचाने के लिए बच्चियों के पैरों में पालीथिन की थैलियां बांधकर चलाने को मजबूर इस मां की मजबूरी को देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए।