jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

मां पीतांबरा पीठ का प्रसाद अब ऑनलाइन मंगा सकेंगे श्रद्धालु

मकड़ाई समाचार दतिया अब श्रद्धालु प्रसाद श्री पीतांबरा मंदिर की सिंदूर, प्रसाद व यज्ञ की भभूत भी ऑनलाइन मंगा सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर का भव्य द्वार दिसंबर अंत तक या नए साल में पूरा होकर श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। श्री पीतांबरा पीठ में वर्तमान में पश्चिम द्वार और दक्षिण द्वार सहित कुल 3 द्वार हैं नए भव्य द्वार बनने के बाद पितांबरा मंदिर के लिए चार द्वार हो जाएंगे। अति सुंदर और धर्म के प्रतीक स्वरूप श्री पीतांबरा पीठ के इस निर्माणाधीन मुख्य द्वार शुरू होते ही अन्य तीन द्वार भी निकासी के लिए चालू रहेंगे। श्री पीतांबरा मंदिर की सिंदूर, प्रसाद व यज्ञ की भभूत भी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।

श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में न्यास मंडल की बैठक गत दिवस संपन्न हुई। बैठक में अनेक निर्णय लिए गए। दक्षिण द्वार के समीप ही भव्य विशालकाय है मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। इस प्रवेश द्वार में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है। इस द्वार की मुख्य विशेषता यह है कि यहां आपातकालीन लाइटिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था और अन्य किसी आपात स्थिति में तुरंत राहत दिए जाने संबंधित व्यवस्था भी की जा रही है। इस द्वार का निर्माण लंबे समय से चल रहा है।

- Install Android App -

गत दिवस हुई न्यास की मंडल की बैठक में ऑनलाइन प्रसाद भेजने के प्रस्ताव पर भी बात की गई है। पीतांबरा पीठ के प्रशासक महेश दुबे ने बताया कि यह व्यवस्था अभी वैचारिक तौर पर ही है। इसके अलावा ऑनलाइन प्रसाद के साथ ही माता का सिंदूर, यज्ञशाला में आयोजित यज्ञ की भभूति और माई को चढ़ा हुआ प्रसाद भी श्रद्धालुओं को भेजने पर विचार किया गया है। श्री पीतांबरा न्यास मंडल की बैठक में मां पीतांबरा के मंदिर को भव्य स्वरूप देने की बात भी रखी गई है, जिसे आपस की विचार विमर्श के बाद अभी लंबित कर दिया गया।

संक्रमण और ट्रेनों के बंद होने से कम हुए दर्शनार्थी: इस नवरात्रि पर कोरोना संक्रमण के भय और ट्रेनों की आवाजाही कम होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। बताया जाता है कि सप्तमी अष्टमी और नवमी पर प्रतिदिन 60 से 70 हजार श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते थे, जबकि इस बार कुल पूरी नवरात्रि में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए है। इस संदर्भ में एडीएम सुजान रावत ने बताया कि महाकाल की तर्ज पर पीतांबरा पीठ मंदिर के लिए भी प्रशासन कार्य करेगा, ताकि भक्त अधिक से अधिक मां के आशीर्वाद और दर्शन का लाभ ले सके।