jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

मध्य प्रदेश में बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर किसान कर सकते हैं कमाई

मकड़ाई समाचार रतलाम। किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनकी बंजर व अनुपयोगी भूमि चिन्हित विद्युत सब स्टेशनों के 5 किलोमीटर के दायरे में आती हो, वे किसान अपनी भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं। किसान सोलर पावर प्लांट से बनी बिजली को विद्युत कंपनियों को बेच कर आय भी प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में इच्छुक किसान आनलाइन पोर्टल www.cmsolarpump.mp.gov.in पर 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। किसानों से आवेदन आनलाइन ही प्राप्त किए जायेंगे।

बिजली कंपनी करेगी भुगतान

- Install Android App -

किसान ऊर्जा विकास एवं उत्थान महाअभियान योजना के अंतर्गत किसान, किसान समूह, कृषि उत्पादक संगठन, वाटर यूजर एसोसिएशन, सहकारी संस्थान एवं पंचायत जिनके पास बंजर एवं पड़त भूमि हो वे स्वयं अथवा निवेशकों के माध्यम से सोलर पावर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। सोलर पावर प्लांट में बनी बिजली सीधे विद्युत सब स्टेशन पहुंचेगी, जहां विद्युत कंपनी द्वारा बनी बिजली का संधारण लेखा जोखा रखा जायेगा। संयंत्र से बनी बिजली की खरीदी का दाम किसान निवेशक को मिलेगा।

500 किलोवाट से लेकर 2 मेगावाट तक के प्लांट लगा सकेंगे

योजना क तहत चिन्हित विद्युत सब स्टेशन के 5 किलो मीटर के दायरे में आ रहे न्यूनतम 2 एकड़ से लेकर अधिकतम 10 एकड़ तक की भूमि शामिल होगी। जिसमें 500 किलोवाट से लेकर 2 मेगावाट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। किसान द्वारा स्वयं निवेश न करने पर निवेशकों के माध्यम से सोलर प्लांट लगाने पर विद्युत नियामक द्वारा निर्धारित दर पर भूमि लीज पर देकर निश्चित वार्षिक किराया प्राप्त कर सकेंगे।