jhankar
ब्रेकिंग
विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मिट्टी खोदते समय टीला धसने से दादी-पोती की मौत, घर सजाने की थी तैयारी

मकड़ाई समाचार भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दादी-पोती की मिट्टी के ढेर में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दीपावली त्योहार की तैयारी के लिये मिट्टी लेने गईं थी जहां बड़े टीले से मिट्टी खोदते समय करार धसं गई जिसकी चपेट में दादी और पोती आ गए और दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 5.30 बजे, असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में घटित हुई। यहां गिरवासा गांव में रहने वाली 45 वर्षीय कामाक्षा अपने भतीजे अमृत सिंह की सात वर्षीय बेटी संध्या (रिश्ते में पोती) के साथ घर पोतने के लिए मिट्‌टी लेने के लिए सिंध की बीहड़ में गई थी। यहां वह टीले के नीचे से मिट्‌टी खोदकर निकाल रही थी। तभी खुदाई के दौरान टीले के ऊपर से मिट्‌टी का बड़ा ढेर खिसकर दादी और पोती पर गिर गया। जिसके नीचे दोनों दब गईं। हादसा देखकर कुछ दूरी पर खड़ी एक महिला शोर मचाते हुए आस-पास मौजूद लोगों को पुकारने लगी जिसके बाद आनन-फानन लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी के मलबे को फटाफट हटाया लेकिन दम घुटने से दादी-पोती की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और दोनों के शवों को लहार अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले पर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।