jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

जिम में पति को गर्लफ्रेंड के साथ वर्कआउट करते देख भड़की पत्नी, दोनों की कर दी जमकर पिटाई

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जिम के अंदर जमकर हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां जिम में बॉडी बनाने गये एक पति पर उसकी पत्नी ने जमकर चप्पलें बरसा दीं। दरअसल ये युवक जिम में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्कआउट कर रहा था जिसे उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद तो जो नजारा था उसे देखने वाले भी हैरान-परेशान हो गए। पत्नी ने गुस्से में आकर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर जूते-चप्पलों की बरसात कर जमकर पीटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

दरअसल, ये मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके में सुजा फिटनेस सेंटर का है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जिम करते रंगे हाथ पकड़ा जिसके बाद जमकर हंगामा खड़ा हो गया। मामले के मुताबिक उरबा शाही नामक महिला ने अपने पति तलहा शमीम को बुलेट पर गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते जिम जाते देखा था। जिसके शक में पत्नी भी उनके पीछे वहा जा पहुंची। यहां पहुंचते ही पत्नी ने अपने पति को उस महिला के साथ एक्सरसाइज़ करते देखा तो वो गुस्से में आग बबूला हो गई और जिम के अंदर घुसकर पति की जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की, फिर गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ कर उसे भी जमकर पीटा। काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार पत्नी उरबा शाही ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है। जिसपर पति ने इससे इनकार किया, और सफाई दी थी कि उसका किसी लड़की से संबंध नहीं है। इसके बाद से ही पत्नी शक में उसका पीछा कर रही थी। तो वहीं जिम में उसने पति को रंगे हाथों गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। वहीं अब इस मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।