jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मुंबई, ठाणे में जियो सर्विस डाउन कॉल-इंटरनेट ठप; कंपनी ने ग्राहकों को मैसेज भेजा

मुंबई  रिलायंस जियो की सर्विस मुंबई सर्कल में डाउन हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो की मोबाइल और इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई हैं। जियो यूजर्स से कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है। कई यूजर्स ने जियो के नेटवर्क डाउन की जानकारी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। इतना ही नहीं, देशभर से जियोफाइबर सर्विस में प्रॉब्लम की बातें भी सामने आ रही हैं।

दूसरी तरफ, नॉन जियो नंबर वाले यूजर्स को कॉल पैच करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक, जियो ने कथित तौर पर मुंबई में नेटवर्क को बंद कर दिया है। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि यह ब्रेकडाउन किस वजह से हुआ है।

देशभर के जियोफाइबर यूजर्स के पास आ रहा मैसेज

एक तरफ जहां मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो का नेटवर्क डाउन हुआ, तो दूसरी तरफ देशभर के जियोफाइबर पर भी इसका असर हुआ है। मध्यप्रदेश के जियोफाइबर ग्राहकों के पास भी कंपनी की तरफ से सर्विस के आउटेज बंद होने का मैसेज आ रहा है। कंपनी ने मैसेज में ये भी साफ किया है कि इस सर्विस को रात 7 बजे तक ठीक कर लिया जाएगा।

- Install Android App -

ट्विटर पर यूजर्स कर रहे शिकायत

मुंबई में रिलायंस जियो के कई यूजर्स ने कॉल रिसीव ने होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि वे इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें ‘Not regered on network’ के मैसेज मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पिछले तीन दिनों से नेटवर्क को लेकर उन्हें प्रॉब्लम हो रही है।

अक्टूबर में 8 घंटे तक परेशान हुए थे ग्राहक

अक्टूबर में रिलायंस जियो के नेटवर्क को लेकर भी ग्राहक परेशान हुए थे। नेटवर्क डाउन के दौरान जियो के ग्राहक 8 घंटे तक परेशान हुए थे। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल कुछ राज्यों में जियो की सर्विस डाउन हुई थी है। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायतें आईं थीं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के लोग ज्यादा परेशान हुए। जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा था।