jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

मुंबई पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, सुबह से हो रही झमाझम बारिश

Weather Update Today : दक्षिम-पश्चिमी मानसून मुंबई और आसपास के इलाकों तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। मायानगरी मुंबई में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। हालांकि शनिवार को छुट्टी होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा। कुछ निचले इलाकों में पानी भी भर गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून की शाम तक मानसून गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ ही पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इस बीच, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में अगले पांच दिनों में बेहद भारी वर्षा की संभावना है। वहीं दिल्ली में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

अच्छे मानसून से संकेत, कहीं गर्मी जारी तो कहीं अच्छी बारिश के आसार

- Install Android App -

स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तथा जम्मू कश्मीर और मराठवाड़ा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, आंतरिक ओडिशा और पूर्वी बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।