ब्रेकिंग
खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन

मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, 14 राज्यों में बारिश शुरू, इन राज्यों में अलर्ट

मकड़ाई समाचार मुंबई। मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के कई राज्यों को अपने आगोश में लेते जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसी के चलते झारखंड, बंगाल और बिहार में जहां बारिश की संभावना बन रही है, वहीं बुधवार को मुंबई में मानसून शानदार दस्तक देते हुए महानगर को खूब भिगोया और कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से दिल्ली और उत्तरप्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज में 227.1 मिमी और कोलाबा में 83.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 10 जून को पूर्वी भारत और ओडिशा पश्चिम बंगाल, 11 जून को बंगाल और बिहार, 11-12 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

14 राज्यों में बारिश शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक 14 राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मप्र में आज या कल में मानसून दस्तक दे सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों, तेलंगाना के बाकी बचे क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के सभी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समूचे ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली गर्मी से परेशान

- Install Android App -

इधर राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों में भारी उमस के कारण लोग काफी परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून के आस-पास दिल्ली के मौसम में जरूर बदलाव आएगा।

मध्य प्रदेश में समय से पहले आएगा मानसून

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। इसके प्रभाव से 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू हो सकता है। उत्तराखंड में भी मौसम तेजी से बदल रहा है।

शुक्रवार से यहां पर कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। यहां पर स्थित नैनीताल में तड़के तीन बजे से एक घंटे जोरदार बारिश हुई। फिलहाल कोहरे के बीच रिमझिम बारिश जारी। ऐसे में लोगों को उमस से राहत है। पछुआ हवा के कारण बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया।