jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 की मौत, 9 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Report : देश की आर्थिक राजधानी मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हो गई है। यहां निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के दहिसर इलाके में एक तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक शव मिल गया है और दूसरे की तलाश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई व आसपास के इलाकों में 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मुंबई के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत, पश्चिमी तट और उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहेगी। IMD ने मौसम बुलेटिन में कहा है कि गुजरात,कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश जारी रहे हैं। मराठवाड़ा और दक्षिणी राज्य भी इस दौरान तरबतर होंगे। मौसम एजेंसी ने कहा है कि गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल में गरज और बिजली के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है।

- Install Android App -

गुजरात में 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात क्षेत्र में 6, 7 और 9 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है। 05 से 08 जुलाई के बीच सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में 09 जुलाई को बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश में 05 से 08 जुलाई और विदर्भ में 5 से 9 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में और अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 07-09 के दौरान, 09 को पश्चिम उत्तर प्रदेश में, 06 को पूर्वी राजस्थान में और 05 और 07 जुलाई, 2022 को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।