jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला : पेट्रोल 5 रुपए और डीजल इतने रुपए हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मुंबई। महंगाई की मार झैल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 3 रुपए कटौती करने का ऐलान किया है। इंधन के दामों में कमी करने का ऐलान खुद प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी, जिसके बाद प्रदेश की तत्कालिक सरकार ने भी दाम घटाए थे। वहीं, सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है।

बता दें कि लगातार 54वें दिन पेट्रोल -डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर रही। अब धीरे-धीरे दो महीने होने वाले हैं जब दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट जरूर आई है और दाम 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे चल रहे हैं। आइए जानते हैं बड़े शहरों में दाम..

- Install Android App -

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।