jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया खंडवा प्रेस डायरेक्टरी का विमोचन

मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

खंडवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत सिंगाजी समाधि स्थल पर शीश नवाने के बाद मध्य प्रदेश मीडिया संघ की खंडवा प्रेस डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अभिनंदन पत्र सौंपकर उनका अभिनंदन भी किया गया।

- Install Android App -

यह जानकारी देते हुए मीडिया संघ के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका प्रजातंत्र में तीनों स्तंभों के बराबर है, उन्होंने यह भी कहा कि मैं लगातार तीसरी बार खंडवा प्रेस की डायरेक्टरी का विमोचन कर रहा हूं और यहां की मीडिया का मुझे बहुत प्यार मिला है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से खंडवा के मीडिया जगत के लिए हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, मध्य प्रदेश मीडिया संघ की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम शुक्ला, प्रदेश महासचिव देवेंद्र जायसवाल अखिलेश ठाकुर, रियासत खान और भाजपा मीडिया सेल के भारत पटेल आदि मौजूद थे।