jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.पी. सिंह ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के आँगनवाडी केन्द्र क्रमांक 1 पहुँचकर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. सिंह ने इस दौरान  बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाई। इस दौरान केन्द्र पर 9 माह से 5 वर्ष के बच्चो को विटामिन ए अनुपूरण तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार की जानकारी दी गई।

- Install Android App -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने बताया कि, जिले में एनीमिया फालोअप जॉच सह विटामिन ए अनुपूरण द्वितीय चरण के दस्तक अभियान का आयोजन 9 मार्च तक किया जावेगा। इस अभियान में डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से 6 माह से 5 वर्ष के चिन्हित एनीमिक बच्चों में हीमोग्लोबीन की जाँच की जावेगी एवं 9 माह से 5 वर्ष के बच्चो को विटामिन ए दवा पिलाई जावेगी। इस अवसर पर आई.तिग्गा जिला मीडिया अधिकारी, आशीष साकल्ले, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ऑगनवाडी कार्यकर्ता, महिलाऐं एवं बच्चे उपस्थित थे।