jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

मुलायम सिंह को पसंद थी विदिशा की रबड़ी और नमकीन

मकड़ाई समाचार विदिशा। पहलवानी करते करते राजनीति के अखाड़े में उतरे मुलायम सिंह यादव खानपान के काफी शौकीन थे। उन्हें विदिशा की रबड़ी और नमकीन बेहद पसंद था। उनके बेहद करीबियों में शुमार पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व.चौधरी मुनव्वर सलीम जब भी मुलायम से मिलने दिल्ली या लखनऊ जाते तो रबड़ी और नमकीन ले जाना नहीं भूलते थे।

चौधरी के जाने के बाद भी मुलायम सिंह का रिश्ता उनके परिवार से बराबर कायम रहा। सोमवार को जब मुलायम के निधन की सूचना मिली तो विदिशा के चौधरी परिवार में भी गम का माहौल था। चौधरी मुनव्वर सलीम के भाई मुबस्सर बताते है कि मुलायम और उनके परिवार का रिश्ता करीब 40 वर्ष पुराना है। 1980 में जब जनता पार्टी से अलग होकर मुलायम जनता पार्टी सेक्युलर में शामिल हुए, तभी से उनके भाई सलीम मुलायम से जुड़ गए थे। उन्हीं की बदौलत सलीम राज्यसभा पहुंचे थे। मुबस्सर बताते है कि मुलायम छह – सात बार विदिशा आए थे। वर्ष 2002 में विदिशा में समाजवादी पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रखी गई थी, जिसमें मुलायम दो दिन स्थानीय विश्राम गृह में रुके थे। इस दौरान वे सलीम के घर भी गए थे और रास्ते में बड़ा बाजार में सब्जी वालों से बातचीत भी की थी। मुबस्सर बताते है कि वे अपने कार्यकर्ताओं का बेहद ख्याल रखते थे। जब उनके बड़े भाई सलीम को पहली बार हार्ट अटैक आया था, तब नेताजी ने ही दिल्ली में उनका उपचार कराया था। वे कहते है कि उनके निधन हमारे परिवार का निजी नुकसान है।

- Install Android App -

चुनावी प्रचार में भी आ चुके है मुलायम
विदिशा जिले में मुलायम राजनैतिक रूप से भी काफी सक्रिय थे। उन्होंने विदिशा, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चौधरी मुनव्वर सलीम के चुनाव में वे सिरोंज और लटेरी में जनसभा के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने विदिशा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में सपा के प्रत्याशी रहे बसंत जैन के समर्थन में माधवगंज चौराहे पर आमसभा को संबोधित किया था। आजकल शीतल विहार न्यास के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे बसंत जैन कहते है कि आज की राजनीति में मुलायम जैसे नेता बहुत कम बचे है। उनका कार्यकर्ताओ तक सीधा जुड़ाव रहता था। इसी वजह से वे लंबे समय तक सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री रहे।