jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

मूंग उड़द की खरीदी लिमिट 25 से 40 क्विंटल की , किसानों को राहत

मध्य प्रदेश |  किसान अब सरकारी खरीदी में लगभग दोगुनी मात्रा में मूंग और उड़द प्रतिदिन विक्रय कर सकेंगे। मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन 2021- 22 सीजन के दौरान मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए मौजूदा 25 क्विंटल की सीमा में छूट देते हुए इसे बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दिया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश की ओर से ही खरीद सीमा बढ़ाने की मांग दिल्ली भेजी गई थी। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर से मिलकर उन्हें बताया था कि भारत सरकार की पीएसएस की गाइडलाइन के अनुसार, उपार्जन के संबंध में 25 क्विंटल प्रतिदिन प्रति किसान खरीद सीमा का नियम है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में तमाम किसान ऐसे हैं जिनके पास पंजीयन अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग की अधिक मात्रा है तथा वे एक बार में 25 क्विंटल से ज्यादा मात्रा लेकर आते हैं तो उन्हें उक्त सीमा के कारण उनका माल नहीं तोला जाता। इस समस्या को तत्काल हल करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद तत्काल इस छूट के संबंध में भारत सरकार द्वारा अनुमोदन कर दिया गया है। इस निर्देश के बाद प्रदेश के किसानों मूंग और उड़द की खरीद के लिए मौजूदा 25 क्विंटल की सीमा में छूट देते हुए इसे बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दिया |