jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

मेडिकल स्‍टोर में बिक रही थी आइसक्रीम और कोल्‍ड ड्रिंक, निगम ने किया सील

मकड़ाई समाचार रायपुर। कोराना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया, लेकिन धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्‍ले से दुकानकारी भी कर रहे हैं। प्रशासन के तमाम निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस की नजरों से बचकर एक मेडिकल स्‍टोर में दवाइयों के साथ आइसक्रीम और कोल्‍ड ड्रिंक भी बिक रही थी। रायपुर निगम की टीम ने दुकान को सील कर दिया है।

रायपुर नगर निगम के मुताबिक ईओडब्‍ल्‍यू आफ‍िस के सामने स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन एवं ड्रग विभाग ने संयुक्‍त रूप से कार्रवाई की है। दवाइयों के आड़ में मेडिकल स्टोर में आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक एवं कुछ खाने पीने की जनरल सामान बेचा जा रहा था। क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

इधर, मुर्गा बेचने पर 50 हजार जुर्माना

दूसरी आरे लाभांडी स्थित पोल्ट्री फार्म में लाकडाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जयश्री पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा दुकान खोलकर मुर्गा बेंचा जा रहा था। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर पोल्ट्री फार्म के संचालक के खिलाफ 50 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर दुकान को बंद कराने की कार्रवाई की गई है।

जोन कमिश्नर संतोष पांडेय ने बताया कि जय श्री पोल्ट्री फार्म से संचालक द्वारा लाकडाउन में दुकान खोलकर मुर्गा बेचने की शिकायत मिली थी। सूचना पर जोन कमिश्नर अपनी टीम के साथ पहुंचे। यह देखते हुए दुकान संचालक मौके पर फरार हो गया। लेकिन कर्मचारी को मुर्गा बेचते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जोन कमिश्नर ने दुकान संचालक के खिलाफ पचास हजार रुपए के जुर्माना वसूल कर दुकान बंद करा दिया है।