jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

मोबाइल कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाई, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित कुशवाह कॉलोनी में मोबाइल कारोबारी की पत्नी ने दूसरी मंजिल पर बने टीनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई तब मोबाइल कारोबारी दिव्यांग बेटे को एक्सरसाइज करा रहे थे। दुकान पर जाने के लिए जब युवक ने पत्नी को आवाज लगाई और वह छत से नीचे नहीं आई तो वह ऊपर गए। टीनशेड में पत्नी फांसी पर लटक रही थी। आनन-फानन में युवक पत्नी को अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका के मायके पक्ष ने दामाद पर बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पीएम हाउस पर हंगामा कर दिया।

राजकुमार कुशवाह पुत्र रामसिंह कुशवाह निवासी कुशवाह कॉलोनी की धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में मोबाइल की शॉप है। करीब 15 साल पहले रानीपुरा निवासी मीना पुत्री श्रीकृष्ण कुशवाह से शादी हुई थी। उसके 2 बेटे हैं, इसमें 12 वर्षीय आदित्य, 6 वर्षीय आदि है। इसमें आदित्य पैरों से दिव्यांग हैं। डॉक्टर ने पैर सही करने के लिए घर पर ही कुछ एक्सरसाइज कराने के लिए कहा है। राजकुमार के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्होंने पत्नी मीना से कहा कि वह आदित्य को एक्सरसाइज करा दे, तब तक वह दुकान जाने के लिए तैयार हो जाता है। इस पर मीना गुस्सा हो गई और वह छत पर चली गईं। चूंकि छत पर टीनशेड में रसोई है। इसलिए उसने सोचा कि वह नाश्ता आदि बनाने गई है। इसलिए वह बच्चे को एक्सरसाइज कराने लगा। 8 बजे उसने पत्नी को आवाज लगाई कि वह दुकान जा रहा है। इसलिए आकर गेट बंद कर ले। जब कोई जवाब नहीं आया तो वह छत पर गया तो मीना ने टीनशेड में फांसी लगा ली थी। उसने पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। राजकुमार के मुताबिक मीना बड़े बेटे के दिव्यांग के कारण मानसिक रूप से परेशान भी रहती थी।

भाई ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया-

- Install Android App -

पीएम हाउस पर मृतका के भाई अनिल पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह निवासी रानीपुरा ने बताया कि उनके जीजा राजकुमार कुशवाहबहन को अक्सर परेशान करते थे। आए दिन मारपीट भी करते थे। मंगलवार सुबह भी उन्होंने बहन की पीटा और हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। मायके पक्ष ने राजकुमार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया और पीएम के बाद शव को नहीं जाने दिया। टीआई की समझाइश के बाद परिजनों का गुस्सा कम हुआ।

कुशवाह कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे। मर्ग कायम कर लिया है।

उदयभानसिंह यादव, टीआई कोतवाली