jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

मोहब्बत के दुश्मन बने घरवाले, बेटी से फोन कराकर आधी रात प्रेमी को बुलाया घर, फिर…

मकड़ाई समाचार प्रयागराज। आधुनिक समाज में भी लोग रुढ़िवादी सोच से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। आज भी प्यार करने वालों को अपराधी की तरह देखा जा रहा है। एक युवती की मोहब्बत के दुश्मन कोई और नहीं उनके परिवार वाले ही बन गए। प्रेम कहानी से नाराज उसके घरवालों ने हत्या की साजिश रची। बिटिया से फोन कराकर उसके प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

- Install Android App -

इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बेनी पासी पुत्र किशन पासी पोंगहट पुल धूमनगंज का रहने वाला है। वह रविवार रात एक बजे भूसा वाली गली मुंडेरा में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। बताया जाता है कि शिव कुमार पासी की बेटी से बेनी की बातचीत थी और उसी से मिलने बेनी रात को उसके घर गया था।

शिव कुमार पासी, उसके बेटे प्रभात और पत्नी फूला ने मिलकर बेनी को इतना मारा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने घटना में शामिल शिवकुमार, प्रभात और फूला को गिरफ्तार कर लिया है।