jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

मौसम विभाग-कोहरे ने कोहराम मचाया हुआ है, कई ट्रेनें लेट

मकड़ाई समाचार दिल्ली | भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का कहर आगे भी बना रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान भयंकर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

- Install Android App -

कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट –एक तरफ जहां सर्दी के सितम से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोहरे ने भी कोहराम मचाया हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रहे कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी से आवाजाही की वजह से बहुत से लोग अपनी यात्रा को कैंसिल भी कर रहे हैं।