ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

यातायात पुलिस की वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही,, ओवरलोड डंपरो से गुरेज क्यूं

मकड़ाई समाचार हरदा।नगर में यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रोजाना कार्यवाही की जा रही हैं।जिसमें पुलिस द्वारा रोजाना समन शुंल्क वसूला जा रहा है।सरकार द्वारा सख्त आदेश दिया गया है कि मास्क जरुरी हैं।इसका पालन कठोरता से कराया जाए।

यातायात पुलिस कर रही चालानी कार्यवाही

यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले राहगीर वाहन चालको पर कार्यवाही कर रही है।जिसमें मुख्यतः ऐसे वाहन चालक जो मास्क,हेलमेट,तीन लोग बाईक पर आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।इसी के साथ पुलिस द्वारा ओवरलोड डंपर पर भी कार्यवाही की जा रही है।पुलिस द्वारा जिस समय और क्षेत्र में जांच की कार्यवाही की जाती हैं। उस दौरान शहर में काफी ओवर लोड के डंपरो का आवागमन होता है।

- Install Android App -

पुलिस की कार्यवाही ग्रामीणों पर

यातायात पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की जाती हैै।वह उस समय की जाती हैं,जब ग्रामीण शहरी क्षेत्र मैं बाजार व आवश्यक कार्यो से आ रहे या जा रहे होते है।ऐसे में ग्रामीणों को बिना मास्क,बिना हेलमेट या किसी भी अन्य कारण बताकर यातायात का नियम का हवाला देकर रोक रोककर कार्यवाही कर चालानी की जाती है। इस पर ग्रामीणों का कहना है पुलिस लोगो की मजबूरी का फायदा उठाती हैं। कई लोगो को तो ऐसे ही छोड दिया जाता है। खैर जो भी हो पुलिस द्वारा की जा रही यातायात नियम के विरुद्ध कार्यवाही एक पक्षीय क्यूं

ओवरलोड डंपरो पर नही हो रही कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा नगर में आ रहे ओवरलोड डंपरों पर कार्यवाही नही की जा रही हैं।अभी की स्थिति यह है कि रोज सुबह सुबह शहर में 9 से 10 बजे के मध्य अधिकतर ओवरलोड डंपरों का आवागमन होता हैं।वहीं निर्माणाधीन कालोनियों में भी ओवरलोड डंपरों से रेत की आ रही हैं जहां पुलिस द्वारा कभी कार्यवाही नही की जाती है।अब ये समझ के परे है कि जब शहर में ओवरलोड डंपर आ रहे होते है तब यातायात पुलिस शहर के बाहर ही कार्यवाही क्यूं करती हैं।सरकार को प्राप्त होने वाला राजस्व आखिर जाता किधर है।