jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

यातायात पुलिस द्वारा 26 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर कुल 8250 का समन शुल्क वसूला 

मकड़ाई समाचार हरदा। आज पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के आदेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात सूबेदार वर्षा गौर एवं थाना स्टाफ के द्वारा टिमरनी रोड़ पर 26 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 8250 रू. का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें- बिना हेलमेट , तीन सवारी , फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट , बिना नंबर प्लेट एवं माल वाहनों में वाहन की बॉडी से ऊंचा माल भरे हुए वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। स्टेट बैंक तिराहे व टाँक चौराहे के बीच लगी दुकानों एवं फुल्की, चाट के ठेलों को सड़क के बाजू से लगवाया गया। घंटाघर चौराहे , शिवाजी चौक, गणेश चौक पर मार्ग की पार्किंग व्यवस्था ठीक की गई। सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई. रमेश सोलंकी, सोबरन सिंह पटेल ,प्रधान- आरक्षक महेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, आरक्षक नीरज तिवारी, अभिषेक साध, विमल लोवंशी एवं हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा।