मकड़ाई समाचार हरदा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में खिरकिया नगर में युवक कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वधान में हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दागने के नेतृत्व में भा.ज.पा. की किसान विरोधी केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए 03 कृषि काले कानून के विरोध में ट्रक्टर परैड निकाली गई। जिसमंे 200 से अधिक ट्रेक्टर एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। ट्रक्टर परैड महाराणा प्रताप चौक छिपावड़ से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग गांधी चौक छिपावड़, अम्बेडकर चौक, कृषि उपज मंडी, रेल्वे गेट होते हुए लाल कुआँ चौक पहंुची जहाँ पर रैली का समापन किया गया। उक्त रैली के दौरान समस्त कांग्रेसजनों द्वारा मुख्य मार्गो पर स्थापित महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्याअपर्ण कर किसान विरोधी भा.ज.पा सरकार के विरूध नारेबाजी की। इस दौरान पूरा खिरकिया नगर कांग्रेसमय हो गया था। कार्यक्रम समापन के दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारन, बद्री पटेल, श्यामसिंह राजपूत, उत्तम तेनगुरिया, मोहन विश्नोई, शंकर सिंह सोलंकी शैलेन्द्र पटेल, धमेन्द्र चौहान द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि कानून से होने वाले नुकासान की जानकारी दी। इसके पश्चात् पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भा.ज.पा. की किसान विरोधी सरकार पर जमकर बरसे व मोदी को तानाशाह करार दिया, उनके द्वारा कहा गया कि जिस कानून को किसान भाई अपने पक्ष में नही मानते उसे जबरदस्ती लागू किया जा रहा है। जबकि यह तीनो कानून अम्बानी और अड़ानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाये गए है। किसान आंदोलन के दौरान कई किसान भाईयों द्वारा अपनी जान की कुर्बानी दे दी, परन्तु इस किसान विरोधी सरकार के कान में जू तक नही रेंगी और यह सत्ता के नशे में मदहोश किसान भाईयों व आम नागरीको के बारे में बिल्कुल नही सोच रहे है परन्तु कांग्रेस कंथे से कंथा मिलाकर किसानों एवं आमजनों के साथ खड़ी है साथ ही युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनुग्रह तौमर द्वारा कहा गया कि उक्त कृषि कानून की बुनियाद काफी कमजोर है। इस कानून की वजह से किसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा परन्तु युवक कांग्रेस भा.ज.पा. की किसान विरोधी सरकार को उनके मनसूवो में कामयाव नही होने देगी, हम किसान भाईयों के साथ मिलकर उनके हक कि लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ेगे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता भूपेन्द्र राजपूत व आभार कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।
टैक्टर परेड में दुर्गादास पाटील, रिंकु पगारे, आकाश चंद्रवंशी, प्रशांत आंजने, अजय सिंह राजपूत, सावन शर्मा, मंजीत बद्येल, आशुतोश कोठारी, योगेश चौहान, जितेन्द्र राजपूत, धमेन्द्र शिन्दे, लालू राजपूत, सतीश वेनीवाल, दीपक विश्नोई, इमरान खान, कमलेश राजपूत, ललीत सारन, रघुवीर राजपूत, आनंद मांझी, अभिषेक पटेल, ईश्वर राजपूत, प्रशांत गौर, प्रद्युम्न कुशवाह, पंकज खरवाड़िया, योगेश सारन, बंटी वर्मा, गोपाल संचार, दिपेन्द्र पिपलोदे, पियूष भदौरिया, रामविलास मुकाती, बंटी करोडे, रामशंकर पुनासे, हुकुम सोलंकी, मुन्ना बायवर, हार्दिक जायसवाल सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान भाई उपस्थ्ति थे।
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...
जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
