मकड़ाई समाचार खिरकिया। स्थानीय श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक व समाजसेवी अमरचंद मेहता के पुत्र धर्मेंद्र मेहता ने शुक्रवार को जयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया।इसमें खिरकिया के पवन भंडारी, मनोज विनायक भी शामिल हैं। जबकि अन्य रक्तदाताओं में जयपुर के उद्योगपति निर्मल बरडिया, प्रमोद दरडा, ऋषभ कोठारी, गोवर्धन अग्रवाल, मनीष बरडिया, अशोक, नवीन, बृजगोपाल जाजू आदि भी शामिल हैं। मालूम हो कि धर्मेंद्र मेहता विगत कुछ सालों से जयपुर में निवासरत है। उनकी प्रेरणा से जयपुर में विगत छह सालों से हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र स्थानीय पत्रकार राजेश मेहता के अनुज है।
ब्रेकिंग
