jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

युवती के अपहरण की शिकायत, समाजजनो ने जताया लवजिहाद और धर्म परिवर्तन किए जाने का भय

मकड़ाई समाचार खिरकिया। लव जिहाद और अनैतिक कार्य को बढ़ावा दिए जाने के उद्धेश्य से युवती का अपहरण किए जाने की शिकायत मीणा समाज के सदस्यो द्वारा पुलिस अधीक्षक से  की है। जिसमें बताया कि बीते 1 अप्रैल को दीपगांव निवासी समाज की एक युवती का अपहरण कर लिया गया। अपहरण समीर पिता जाहिद निवासी वली मोहल्ला कन्नौद द्वारा ग्राम छीपाबड़ से युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया।

अपराधी को जल्द गिरफ्तार करो  नहीं तो होगा आंदोलन

- Install Android App -

 आरोपी द्वारा युवती को अपने साथ ले जाकर अनैतिक कार्य किए जाने भय समाजजनो व युवती के परिजनो को है। वही इससे लवजिहाद को बढ़ावा देकर युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाब भी बनाया जा सकता है। इस घटना से समूचा मीणा समाज ही नही बल्कि हिन्दू धर्म आक्रोशित है। इससे समाज को गहरा अघात हुआ है। समाजजनो ने कहा कि यदि आरोपी को 24 घंटे भीतर गिरफ्तार नही किया गया तो मीणा समाज को आंदोलन कर  नगर बंद ,धरना आंदोलन,चक्का जाम,के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि प्रशासन उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर युवती को न्याय सुरक्षा प्रदान किया जावें।

अपराधियों के हौसले बुलंद है

इस तरह के मामले की  जिले में ये कोई पहली घटना नहीं है विगत माह भी नाबालिक आदिवासी बालिकाओ का अपहरण ऐसी तरह हुआ  था  अपराधियों के हौशले बुलंद है वो इस तरह के अपराध करने के आदतन होते जा रहे है  इन्हे पुलिस कानून का अब कोई डर नहीं रहा | अगले माह फिर एक नई  घटना होगी और लोग शिकायत करेंगे और अपराधी अपराध करते रहेंगे अखिर कब तक चलेगा ये सिलसिला |