ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल हरदा: सतपुड़ा के जंगलों में गोराखाल का मनमोहक झरना, डेढ़ सो फिट की ऊंचाई से बह रहा पानी, देखे वीडियो... हरदा: युवराज पटेल भोनखेड़ी और रोहित सिरोही भोंनखेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला और दूसरा ईनाम जीता हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज !  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौ...

यूक्रेन में फंसी विदिशा की बेटी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, मामा हमें जल्दी बुला लो

मकड़ाई समाचार विदिशा। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद राजधानी कीव में भी हालात बिगड़ने लगे है। इससे वहां रहकर पढ़ाई कर रहे भारतीय विद्यार्थी बुरी तरह डरे हुए है। हमले के बाद कीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रही विदिशा की बेटी सृष्टि विल्सन ने ‘नवदुनिया’ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। वह कह रही है कि मामा, हमे जल्दी वापस बुला लो।

पिछले पांच वर्षों से यूक्रेन में रह रही सृष्टि की मम्मी वैशाली विदिशा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लैब तकनीशियन हैं। जबसे उन्होंने यूक्रेन पर हमले की खबर सुनी है, तब से वह बहुत घबराई हुई हैं। वह बार-बार बेटी को फोन कर सतर्क रहने की हिदायत दे रही है। वह कभी राज्य के तो कभी केंद्र सरकार के हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर मदद मांग रही हैं ।

- Install Android App -

इधर, यूक्रेन के कीव में रह रही सृष्टि ने बताया कि टीवी चैनलों पर रात से ही हमले की आशंका जताई जा रही थी। इसी डर से वह पूरी रात सो नहीं पाई। सुबह के समय शहर में जोर जोर के धमाके सुनाई देने लगे। रूस ने यूक्रेन के एयरपोर्ट पर भी हमला कर दिया है। एयरपोर्ट पर भारत लौटने वालो की भीड़ लगी है। उसके कुछ दोस्त वापस लौट गए हैं। उसने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया था, लेकिन उसकी टिकट बुक नहीं हो पाई। वह इस अजनबी शहर में अकेली होती जा रही है। उसे यहां के हालात में बहुत डर लग रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास रह रहे लोग भी दहशत में है। शहर के कुछ क्षेत्रों में भी बम गिराए गए है, जिसकी चपेट में कुछ वाहन भी आ गए। सड़को पर जलते वाहनों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर चल रही है।

बेटी की गुहार, मामा, हमारी मदद करो

सृष्टि ने यूक्रेन की राजधानी कीव से भेजे वीडियो में मुख्यमंत्री चौहान को मामा सम्बोधित करते हुए कहा है कि यहां के हालत बहुत बिगड़ रहे है। गुरुवार को भारत से आने वाली फ्लाइट यहां नहीं पहुंची है। दूसरी निजी कंपनियों के फ्लाइट की टिकिट काफी महंगी हो गई है। उसके पास इतने पैसे नही है कि वह महंगी टिकिट देकर आ जाए। वह जल्दी अपने देश, अपने परिवार के पास आना चाहती है।