ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर आई सामने, बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। ग्रैंड वेडिंग के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन होगा। हाल ही में अब दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सामने आया है। कार्ड के अनुसार मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं बेंगलुरु के रिसेप्शन में एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कपल 10 नवंबर को इटली रवाना हुआ था। 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, वंदना मोहन उनकी वेडिंग प्लानर हैं। उन्होंने इटली में कई हाई-प्रोफोइल शादियां प्लान की हैं। दीपवीर की शादी के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को सिलेक्ट किया गया है। The Wedding Filmer की टीम को तस्वीरों के लिए बुक किया गया है।