ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त शिक्षकों को दिया ‘भेड़ गिनने’ का आदेश !  शिक्षक संघ ने किया विरोध,सोशल मीडिया पर कविता हो रही वायरल हरदा: सतपुड़ा के जंगलों में गोराखाल का मनमोहक झरना, डेढ़ सो फिट की ऊंचाई से बह रहा पानी, देखे वीडियो... हरदा: युवराज पटेल भोनखेड़ी और रोहित सिरोही भोंनखेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला और दूसरा ईनाम जीता हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज !  बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौ...

रतलाम |  कनेरी में जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा बुधवार से शुरू हो गई

 मकड़ाई एक्सप्रेस  रतलाम|  कनेरी गांव में जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा बुधवार से शुरू हो गई। बुलेट और कारों के काफिले के साथ जया किशोरी कथा स्थल पहुंचीं। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। रतलाम शहर के साथ आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। नेरी में दो लाख स्क्वेयर फीट में पंडाल तैयार किया गया है। कथा में रोजाना 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। 400 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा तैयारी की गई है। पंडाल में पंखे की व्यवस्था है। पेयजल की भरपूर व्यवस्था है। कथा महोत्सव में 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकली। सुबह 11:45 बजे कथा शुरू हुई, जो 18 अप्रैल तक चलेगी। कथा रोजाना सुबह 11:45 से दोपहर 3:45 बजे तक के बीच होगी। 18 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी। समिति के किशोर पाटीदार, राकेश पाटीदार, राजकुमार धबाई, अशोक पाटीदार, नंदलाल पाटीदार, निर्मल पाटीदार महादेव पाटीदार, विजय पाटीदार, हरिओम पाटीदार, राहुल पाटीदार, कैलाश गुर्जर सहित मां उमिया समिति के पदाधिकारी सेवाएं देंगे।