jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

रतलाम के पास शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर रखी बेंच, संपर्क क्रांति का इंजन टकराया

मकड़ाई समाचार रतलाम। दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम रेल मंडल मुख्यालय के समीप स्थित रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने प्लेटफार्म पर रखी लोहे की बेंच रेल लाइन की पटरियों पर रख दी। इससे बांद्रा (मुंबई) से दिल्ली की तरफ जा रही 12907 बांद्रा टर्मिनल – हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बेंच से जा टकराया। इंजन टकराते ही ट्रेन रुक गई व बड़ा हादसा टल गया। समय रहते ट्रेन का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखी लोहे की बेंच किसी शरारती तत्व ने उठाकर पटरियों पर रख दी थी। कुछ देर बाद बांद्रा टर्मिनल – हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति ट्रेन स्टेशन के समीप पहुंची। तभी ट्रेन के ड्राइवर को पटरियों पर लोहे की बेंच रखी दिखाई दी। ड्राइवर ने ट्रेन रोकने के लिए तत्काल ब्रेक लगाए, इसके कारण ट्रेन धीमी गति से होती बेंच से जाकर टकरा गई। घटना में इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा तथा ना ही कोई जनहानि हुई। ट्रेन की रफ्तार कम नहीं होती तो वह तेजी से जाकर टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे हड़कंप मच गया।

आधे घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन – आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल की जांच की। बेंच को हटाकर आधे घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आरपीएफ व जीआरपी ने आसपास के क्षेत्रों में बेंच रखने वाले की तलाश कर गैंगमैन से भी पूछताछ की, लेकिन बेंच रखने वाले का पता नहीं चल पाया। जीआरपी थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।