jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

रहवासियों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर, बोला-नशे में आ गया था, मुझे छोड़ दो

मकड़ाई समाचार इंदौर। शहर की बाहरी क्षेत्रों में बसी कॉलोनियों के रहवासी चोरों से त्रस्त है। कईं बस्तियों में रहवासियों को रात भर पहरा देना पड़ रहा है। गुरुवार रात लसूड़िया क्षेत्र स्थित ब्रिटिश पार्क कॉलोनी में चोर घुस गए। रहवासियों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में कहा कि मैं नशे पत्ते में घुस गया था। मुझे छोड़ दो।

- Install Android App -

घटना देर रात की बताई जा रही है। चारों तरफ से सुरक्षा दीवार होने के बाद भी चोर अंदर घुस गए और सूने मकानों में झांकने लगे। रहवासियों ने ललकारा तो बाकी सब भाग गए और एक युवक पकड़ में आ गया। गुस्साए रहवासियों ने उसकी पिटाई कर दी और पूछताछ की। युवक नशे की अवस्था में था। उसने चोरी से इन्कार किया और कहा कि नशे में आ गया था। कभी उसने कहा पानी पीने आया था। दीवार फांदने से इन्कार किया और कहा वह तो मुख्य द्वार से अंदर आया था जबकि वहां सिक्यूरिटी गार्ड बैठे हुए थे। कुछ देर बाद पुलिस आ गई और उसे सुपुर्द कर दिया।

लोग बोले दो दिन पूर्व बच्ची को अगवा करने की कोशिश हुई

घटना से कवर्ड कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी चिंतित है। आरोपित को पकड़ने वाले लोगों ने कहा कि शहर में लूट,चोरी, अपहरण की कईं घटनाएं हो रही है। दो दिन पूर्व ही एक सिरफिरा मैजिक चालक विजय नगर क्षेत्र में एक बच्ची को अगवा करते हुए पकड़ा गया था। आरोपित क्यों मकानों में झांक रहा था इस संबंध में पूछताछ होना चाहिए।