jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

राजधानी फिर हुई शर्मसार,  3 युवको ने 10 वी की छात्रा से किया गैंगरेप, FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार भोपाल।
भोपाल के गुनगा इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने रायसेन के महिला थाना में FIR दर्ज कराई है। घटना स्थल भोपाल होने की वजह से केस डायरी गुनगा थाने भेजी गई है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमार बहन की मदद के लिए गुनगा, भोपाल गई थी। 12 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच बहन के पड़ोस में रहने वाला शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ चंदा मांगने पहुंचा। जहां, घर में उसे अकेली पाकर शैतान व उसके एक साथी ने गलत काम किया। जबकि शैतान का तीसरा साथी वीडियो बनाता रहा। बाद में आरोपियों ने अपने दोस्तों को वीडियो भी दिखाए। गुनगा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे घटना का वीडियो बनाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, सांची थाना क्षेत्र रायसेन निवासी 15 वर्षीय नाबालिग 10वीं की छात्रा है। उसकी दीदी व जीजा गुनगा थाना क्षेत्र में रहते हैं। दीदी की तबीयत खराब होने के कारण वह अगस्त के आखिरी सप्ताह में दीदी के घर आ गई थी। दीदी की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने की वजह से उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर की देखरेख नाबालिग की जिम्मेदारी में थी।

12 सितंबर की रात नाबालिग घर में अकेली थी। इसी बीच नाबालिग के जीजा का पड़ोसी शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। नाबालिग से उसने जीजा के बारे में पूछा। पीड़िता ने बताया कि जीजा-दीदी अस्पताल में हैं। तभी आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए। इसके बाद शैतान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक लोधी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। इस दौरान शैतान का साथी लीला किशन मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।

- Install Android App -

गांव में पिता से बताई पीड़ा

घटना के बाद पीड़िता रायसेन चली गई। जहां, अपने पिता को आपबीती बताई। पिता बच्ची को लेकर सांची थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई। बाद में केस डायरी भोपाल के गुनगा थाने भेजी गई।

गुनगा पुलिस को जो डायरी मिली थी उसमें शैतान सिंह पर ही रेप का जिक्र था। पीड़िता ने कोर्ट में 164 के बयान में बताया कि घटना वाले दिन तीन युवक घर में घुसे थे। इसमें से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था जबकि तीसरा युवक इस दौरान वीडियो बना रहा था। इस बयान में आधार पर पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई।