jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

राजस्थान के आरएएस अधिकारी का श्मशान पूजा के फोटो वायरल

मकड़ाई समाचार धौलपुर। यहां एक अधिकारी का फोटो वायरल हो रहा हे। जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान अघोरी की तरह श्मशान में बैठ कर चिता के समक्ष पूजा करते नजर आ रहे हैं। उन्होने चेहरे पर अघोरियों जैसे काला टीका निशान बनाए है काले कपडे़़ भी पहने है। इनके ऐसे एक-दो नहीं कई फोटो वायरल हो रहे हैं।
प्रशासन की जिम्मेदारी है कांधे पर है– बताया जा रहा है कि जिला कलेेक्टर की अनुपस्थिति में जिले की कमान चौहान के ही हाथों में होती है। चौहान के अघोरियों की तरह श्मशान में पूजा और अन्य अजीबो-गरीब फोटो वायरल होने के साथ ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विवादो से है पुराना नाता- चेेतन चौहान का विवादो से पुुराना नाता हे। कुछ दिन पूर्व उन पर और एडीशनल एसपी बच्चन सिंह मीणा पर नाबालिग लडकी से छेड़़छाड़ कर आरोप भी लगा था। उनकी पत्नी ने भी जोधपुर पश्चिम के महिला थाने में चौहान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है। इस एफआईआर में चौहान पर कई महिलाओं से संबंध रखने, एक महिला अधिकारी से विवाहेत्तर संबंध रख प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।