राजस्थान में वसुंधरा राजे की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार जनता के बीच अपनी लोकप्रियता खोती जा रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की 43 फीसद जनता सरकार बदलना चाहती है। वहीं, 39 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार का समर्थन किया है, जबकि 18 फीसद जनता इस मसले पर राय नहीं बना सकी है।
सर्वे में जनता ने सरकार बदलाव के अलावा अन्य कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की है। मालूम हो कि पिछले कई चुनावी सर्वे में वसुंधरा सरकार की स्थिति सामने आ चुकी है। इनमें सीएम वसुंधरा के प्रति लोगों की नाराजगी सामने आई है। सर्वे में राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपनी राय प्रकट की है। चुनाव प्रचार में सीएम राजे बीजेपी की अगुवाई कर रही है। वहीं कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट मोर्चा संभाल रहे हैं। लेकिन सर्वे में अशोक गहलोत सबसे लोकप्रिय चेहरा के तौर पर सामने आए हैं।
सर्वे में शामिल 35 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि गहलोत राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री बनें। वहीं, 11 फीसदी लोगों सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। दूसरी ओर, मौजूदा मुख्यमंत्री को 31 फीसदी लोग फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। बात करें, कांग्रेस के राजस्थान के दो दिग्गज नेता अशोक गहलोत और पायलट के आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो वह संयुक्त रूप से 46 प्रतिशत पहुंचता है, जोकि वसुंधरा राजे के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा है।
ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ...
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र...
एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...
हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे
बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट...
कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |