ब्रेकिंग
BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ... संभल में होली और जुमे की नमाज हुई संपन्न, विवाद की अटकलो को लगा विराम, CO अनुज चौधरी का आया बयान कब्बडी प्रतियोगिता में 42 टीमों ने लिया हिस्सा बांटे पुरुष्कार खंडवा: मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी , आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की लिखा तीन दिन ... हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में की नीमगांव में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण एवं क्षेत्र के ... मोटर साईकिल और स्कूटी की आमने सामने टक्कर में 2 की मौत 2 घायल हंडिया: धार्मिक नगरी में रंग और गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया गया रंगों का महापर्व होली! MP BIG NEWS: होली का रंग हुआ भंग एक परिवार के पति पत्नि और बेटी की सड़क हादसे में मौत 3 अन्य घायल, ग... हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ...

राज कुंद्रा को नहीं मिली जमानत, जानिए कितने दिन गुजारने होंगे पुलिस कस्टडी में

Raj Kundra Case Updates : मुंबई पुलिसस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीती रात गिरफ्तार के बाद मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि Raj Kundra अश्लील फिल्मों का कारोबार करते हैं। पुलिस का कहना है कि Raj Kundra गंदी फिल्में बनाते थे और उन्हें ऐप पर रिलीज करते थे। सोमवार रात को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन Raj Kundra ने सोचा नहीं था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Raj Kundra पर आरोप है कि उन्होंने 8-10 करोड़ रुपए का निवेश कर इंग्लैंड में रहने वाले अपने भाई की मदद से एक कंपनी बनाई। मुंबई में अश्लील फिल्में शूट होती थीं और इस कंपनी की मदद से ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते थे। मुंबई पुलिस को इसकी भनक इस साल फरवरी में ही लग गई थी।

तब पुलिस ने उमेश कामत और उसके साथ काम करने वाली मॉडल – अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में Raj Kundra का नाम आया था। 4 फरवरी को छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। मलाड (पश्चिम) के एक बंगले में अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। तार जुड़ते गए और अब राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। Raj Kundra के साथ ही फोटोग्राफर मोनू शर्मा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतिभा नलवाडे, एक्टर अरिश शेख और भानु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Install Android App -

इन धाराओं के तहत राज कुंद्रा के खिलाफ केस: 45 वर्षीय राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है और सोमवार देर रात मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। Raj Kundra पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Raj Kundra पर आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम के अलावा आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (common intention), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp ग्रुप का खुलासा: पुलिस को एक WhatsApp ग्रुप का पता चला है, जिसके एडमिन खुद राज कुंद्रा थे। WhatsApp ग्रुप को H अकाउंट्स नाम दिया गया है। इस WhatsApp ग्रुप में 5-6 लोग ही जुड़े थे। राज कुंद्रा यही रोज की कमाई और खर्च का हिसाब किताब लेते थे।