jhankar
ब्रेकिंग
हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान...

राज ठाकरे की रैली और भाषण की जांच कर रही पुलिस, राणा दंपत्ति की बेल पर फैसला आज

Maharashtra: हिंदुत्व के मुद्दे पर महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है। ताजा खबर यह कि महाराष्ट्र पुलिस औरंगाबाद में हुई राज ठाकरे की रैली की पड़ताल कर रही है। औरंगाबाद पुलिस ने 16 शर्तों के साथ रैली की अनुमति दी थी। अब जांच इस बात की हो रही है कि क्या इन शर्तों का पालन हुआ? उल्लंघन पाए जाने पर राज ठाकरे के खिलाफ केस भी हो सकता है और यदि ऐसा हुआ तो सियात और गर्माएगी। दूसरी तरह, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ विवाद में कोर्ट केस का सामना कर रहे राणा दम्पत्ति (निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और निर्दलीय विधायक रवि राणा) की जमानत पर आज फैसला आ सकता है। पिछले सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

- Install Android App -

मुंबई में लगे ‘चलो अयोध्या’ के बैनर

लाउडस्पीकर मुद्दे पर उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ाने वाले राज ठाकरे अब नया अभियान छेड़ा है। मुंबई के विभिन्न हिस्सों में सोमवार सुबह बड़े पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जिनमें अयोध्या चलो का नारा दिया गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कार्यकर्ताओं से 5 जून को अयोध्या चलने का आह्वान किया है। उस दिन राज ठाकरे भी अयोध्या जाएंगे।