jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

रात्रि प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, दीपमाला नलवाया ने 21000 की इनाम राशि देकर विजेता टीम का किया सम्मान

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार राणापुर। पांच दिवसीय प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। जिसमे से भाग्यसाली 4 टीम सेमीफाइनल में पहुंची जिसमे आज अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच हुए। फाइनल मैच में दो टीम गुजरी इलेवन व ब्लाक स्टार राणापुर रही। फाइनल मैच रात्रि 12 बजे शुरू हुआ। राणापुर नगर वासियों में कड़कड़ाती ठंड के बीच देर रात तक क्रिकेट प्रेम दिखाई दिया लगभग 1000 की तागत में नगर वासी क्रिकेट का आनंद लेते दिखाई दिए।

दोनो टीमों द्वारा काफी अच्छा पर्दशन किया गया वही गुजरी इलेवन को जीत के लिए मैच के अंतिम ओवर में 31 रनो की आवश्यकता थी ना मुनकिन सा लक्ष्य था लेकिन गुजरी इलेवन के खिलाड़ी कय्यूम ने इस ना मुनकिन मैच को पांच ही गेंदों में पांच सिक्स मारकर मुनकीन कर दिया कद्द्यूम द्वारा पांच गेंदों में तीस रन बनाकर टिम को जीत हासिल करवाई गई जिन्हें जिला अध्यक्ष भानू भुरिया द्वारा मैन ऑफ द मैच ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। व उन्हे इस प्रकार के सहरानिय खेल की बधाईयां दी गई।

- Install Android App -

विजेता टीम गुजरी इलेवन को राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष दिपमाला नलवाया द्वारा 21000 की इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया वही दूसरे नम्बर की विजेता टीम ब्लाक स्टार राणापुर को नगर परिषद् उपा अध्य्क्ष आशीष सोनी व रौनक सोनी द्वारा 11000 इनाम राशि दी गई।

प्लास्टिक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कमलेश, मनोज, राहुल, सुनील, अनिल, तारीफ, रोशन गेहलोद, जयदीप निलेश व रोहित द्वारा किया गया था। प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पांच दिन पहले से ही तैयारिया शुरू कर दी गई थी मैच में सबसे आकर्षक क्रिकेट पीस रही जो लगभग 12 थैली अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा बनाई गई थीं साथ ही मैदान के चारो ओर आकर्षक लाइट का इंतजाम किया गया था दर्शको के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी।

मैच के आखरी दिन अतिथि के रूप में झाबुआ जिला महा मंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष भानू भुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, दिलीप नलवाया, रामेश्वर नायक, सुरेश वागुल आदि कई नगर के जन्मान्य लोग उपस्थित रहे।