jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

रात में शादीशुदा प्रेमिका संग कर रहा था प्रेमालाप, पहुंचे प्रेमी को महंगी पड़ी मोहब्‍बत

ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, बेरहमी से दोनों की पिटाई कर दी

बिहार : चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की कुंभी पंचायत के पतेलिया डेरा गांव में प्रेमालाप करना एक प्रेमी युगल के लिए महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। बेरहमी से दोनों की पिटाई कर दी। हालत ऐसी हो गई कि दोनों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल युवक समस्‍तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मिथुन कुमार बताया गया है। युवती स्‍थानीय है। खास बात यह है कि दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी का कहना है कि यह महिला उसकी दूसरी पत्‍नी है। जबकि प्रेमिका का कहना है कि युवक जबरन घर में घुस गया था।

समस्‍तीपुर का रहने वाला है युवक 

- Install Android App -

बताया जाता है कि मिथुन और युवती के बीच किसी माध्‍यम से मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत का सिलसिला लंबा होता चला गया। दोनों प्‍यार के डोर में बंधने लगे। दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए आतुर हो गए। दोनों ने प्‍लान बनाया। युवती से समय और जगह तय होने के बाद युवक प्रेमिका से मिलने पतेलिया डेरा पहुंच गया। दोनों करीब थे तब ही ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों ने उन्‍हें दबोच लिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घायल होने पर दोनों को चेरिया बरियारपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्‍पताल में चल रहा घायलों का इलाज 

घायल प्रेमी मिथुन कुमार ने बताया कि यह लड़की मेरी दूसरी पत्‍नी है। इसने मिलने के लिए बुलाया था। रात में मिलने के लिए आया। भोजन के बाद वे सोने चले गए तभी बगल के कुछ ग्रामीण घर में जबरदस्ती घुस गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उस जगह से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। वहीं प्रेमिका ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मिथुन कुमार मोबाइल पर बार-बार काॅल कर उसे तंग करता था।

रात में जबरदस्‍ती घर में घुस गया। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने मिथुन कुमार को पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल प्रेमी और प्रेमिका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रेमिका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।