jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई का... बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की।  हंडिया ने फिर लिखी भाईचारे की मिसाल, अकीदत के साथ उठे ताजिये! सकल गुर्जर समाज जिला हरदा द्वारा श्री बलवंत पटेल का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ।  हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के छात्रों ने प्रयागराज में निमाड़ी लोक गायन से बिखेरा जलवा आज 26 जून 2026, मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आज 26 जून 2026, हरदा जिले का मौसम लोहगढ़ किला हत्याकांड : मंगेतर की मौत पहले लगी हादसा, जांच में कथित साजिश का हुआ खुलासा.। 26 जून 2026,दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खास 25 अपडेट खबरे 26 जून 2026, शुक्रवार – भारत की प्रमुख अपडेट 

प्रेमी संग भागी पांच बच्‍चों की मां घर तो लौटी लेकिन रच रखी थी बड़ी साजिश….?

अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने उसके पिता की हत्‍या कर दी

बिहार : कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव में मंगलवार की रात एक बैंड पार्टी संचालक की संदिग्‍ध स्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपनी मां पर हत्‍या का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने उसके पिता की हत्‍या कर दी। शव घर में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस शव का पोस्‍टमार्टम करा जांच में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्‍टया इसे आत्‍महत्‍या मान रही है। हालांकि, मृतक के पुत्र के आरोपों से पुलिस की उलझनें बढ़ गई हैं। मृतक मोकरी गांव निवासी स्व. गंगा राम का पुत्र धर्मेंद्र राम 40 वर्ष था। वह बैंड पार्टी संचालक था।

महिला का युवक से था प्रेम सबंध 

शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक धर्मेंद्र राम के बड़े पुत्र सन्नी देवल ने बताया कि उसकी मां प्रेमा देवी का प्रेम संबंध रूपपुर गांव निवासी भिखारी राम के पुत्र अनिल राम से था। इन दोनों ने मिल कर उसके पिता की गला दबाकर हत्‍या कर दी। इसके बाद शव को साड़ी के सहारे घर में लगे बांस में लटका दिया। शव जमीन से सटा हुआ लटका था। उसने बताया कि उसकी मां बीते दस दिन से अनिल राम के साथ कहीं गायब थी।

- Install Android App -

उसके नहीं आने पर पिता ने इसकी सूचना थाने में दी। थाना में मंगलवार को ही समझौता हुआ। उसके बाद अनिल राम ने धमकी दी थी। सन्नी ने बताया कि उसकी मां ने उसे भी मारने की धमकी दी है।

प्रेमिका के घर के आसपास ही रात में रुका प्रेमी 

समझौता होने के बाद उसकी मां घर आई। उसका प्रेमी अनिल भी आसपास ही कहीं था। रात में गांव में बरात आई थी। मां घर आने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए झगड़ा करने लगी और घर से भागने लगी। पिता ने उसे जबरन रोका तब झगड़ा भी हुआ। इसके बाद सन्नी गांव में आई बरात में खाना खाने चला गया।

घर आया तो दरवाजा बंद होने के चलते बाहर खड़ी सगड़ी पर ही सो गया। रात में ही मां ने अनिल को बुला कर पिता की हत्‍या कर दी। सुबह मां ने बताया कि पिता ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। बता दें कि धर्मेंद्र राम बैंक पार्टी का संचालन कर घर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जबकि वह पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था।