मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा । जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गूंजा है। स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के तीन सीनियर छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित “युवा प्रतिभा पुरस्कार” लोक गायन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की निमाड़ी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी।
निमाडी़ गीतो की शानदार प्रस्तुति
मध्य प्रदेश से चयनित सुश्री वैष्णवी लाहौरे, सुश्री राशि मीना और सुधीर शर्मा ने मंच पर निमाड़ी लोक गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। तीनों छात्र गुरु सुमित शर्मा और मिशा शर्मा के मार्गदर्शन में वर्षों से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।
हरदा में विवाह-शादियों में गाते हुए अन्य प्रशिक्षण केंद्रों के छात्र-छात्राओं को अक्सर देखा जाता है, लेकिन स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी ही एकमात्र ऐसी प्रतिष्ठित संस्था है जिसके गुरु ही नहीं, उनके शिष्य भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंच रहे हैं।
गुरु सुमित शर्मा और मिशा शर्मा स्वयं राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब वे अपने छात्रों को भी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, मंच दिला रहे हैं और संगीत की शास्त्रीय शिक्षा दे रहे हैं।
इस उपलब्धि पर हरदा जिले के संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर है। अकादमी के इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है।
“*हरदा की स्वर प्रभा संगीत कला अकादमी के वैष्णवी लाहौरे, राशि मीना और सुधीर शर्मा का प्रयागराज में “युवा प्रतिभा पुरस्कार” में चयन। गुरु सुमित शर्मा व मिशा शर्मा के मार्गदर्शन में तीनों ने मंच पर निमाड़ी लोक गायन से मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। हरदा के लिए गर्व का पल।*”

