jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026 🌧️आज 27 जून शनिवार मध्य प्रदेश का हाल कैसा रहेगा आज मौसम

बिहार के लाल भरत तिवारी को हरदा सर्व ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि। दर्दनाक हत्या की निंदा की। 

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन एवं परशुराम सेना मप्र द्वारा शुक्रवार को परशुराम चौक पर बिहार में हुए एनकाउंटर में सर्व ब्राह्मण समाज के गौरव,कुशल नेतृत्वकर्ता, अधिकारों की रक्षा करने वाले भरत तिवारी की दर्दनाक हत्या की निंदा की,वहीं समाज के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि पुलिस का यह कृत्य निंदनीय है।इस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

- Install Android App -

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा कि भरत तिवारी की दर्दनाक हत्या नहीं अपितु वह शहीद हुए है।मप्र परशुराम सेना के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि समाज के हित एवं अधिकारों के लिए समर्पित सेवक का जाना,अपूरणीय क्षति है इस दौरान नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर ने कहा कि भरत तिवारी शारीरिक रूप से भले ही यहां नहीं है लेकिन उनके विचार अनुकरणीय रहेंगे।

श्रद्धांजलि के दौरान परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष नितिन जोशी ,सर्व ब्राह्मण ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला,युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई,सचिव नवीन शर्मा,संदीप पुरोहित,विनोद मलतारे,,सचिन राजवैद्य,नीरज राजवैद्य,आकाश तिवारी सहित समाजजन उपस्थित थे।