ब्रेकिंग
हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ...

रायगढ़ में बिजली टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, कई घायल हुए मजदूर 

रायगढ़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। खरसिया के पास चपले और सेंद्रीपाली के बीच एक बिजली का टावर गिर गया। इस टावर पर लाइन मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा था। करीब 15 मजदूर इसके ऊपर, नीचे और आसपास थे। टावर गिरने से ऊपर चढ़े 4 मजदूरों की गिरने से मौत हो गई और बाकी घायल हो गए। नए बिजली टावर लगाने और हाईटेंशन तार के मॉडिफिकेशन का काम चल रहा है। शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने यहां इस काम का ठेका ले रखा है। दोपहर करीब 3 बजे यहां लाइन खींची जा रही थी। एक टावर से दूसरे टावर पर लाइन खींचने का काम चल रहा था। कंपनी के 4 मजदूर जिसमें खरसिया के गोविंद भुईया, युगल भुईया, सुरेश रविदास और झारखंड हजारीबाग का ईश्वर तुरी एक टावर में सबसे ऊपर थे। उनके नीचे सत्यप्रकाश राठौर और गोविंद पंडित थे। नीचे और करीब 10 मजदूर और थे।

- Install Android App -

इस टावर से तार दूसरे टावर तक खींचा जा रहा था। इसी समय टावर से कनेक्ट भारी तार अचानक झूलकर नीचे गिरा। उसके भार से टावर भी घूमा और नीचे गिर गया। टावर के बड़े-बड़े लोहे के गार्डर के नीचे मजदूर दब गए। ऊपर से नीचे गिरे गोविंद, युगल, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। ईश्वर, सत्यप्रकाश, गोविंद और दूसरे करीब 10-12 मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ईश्वर ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

बिजली ट्रांसमिशन का काम देखने वाली कंपनी पावर ग्रिड ने एक बयान जारी कर कहा कि जिस टावर पर दुर्घटना हुई है वह हमारा नहीं है। वह टावर किसी निजी इंडस्ट्री के लिए लगाया जा रहा था। इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल मजदूरों को बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए और जो मृतक हैं उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए।