jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के प्रचार प्रसार हेतु घर-घर किया संपर्क

मकड़ाई समाचार हंडिया। रविवार को जन शिक्षा केंद्र हंडिया अंतर्गत ग्राम हंडिया में शिक्षकों एवं जनशिक्षक द्वारा आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर जाकर पालकों से संपर्क किया गया। विद्यार्थियों के लिए चल रहे साप्ताहिक टेस्ट व्हाट्सएप आधारित एसेसमेंट में विद्यार्थियों के द्वारा दिए जा रहे टेस्ट पर पालको से फीडबैक लिया गया एवं उनके टेस्ट में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया गया जो छात्र टेस्ट में सम्मिलित नहीं हो पा रहे थे उन्हें भी सम्मिलित कराया गया,साथ ही स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्कूल स्टाफ ने मिलकर विद्यालय परिसर की स्वच्छता हेतु साफ सफाई की एवं बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई साथ ही ग्राम के 23 अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों का सर्वे कर उन्हें प्रवेश दिलाया गया। जन शिक्षा केंद्र द्वारा इसी प्रकार शिक्षक व जन शिक्षक की समिति बनाकर प्रतिदिन प्रत्येक गांव में पालक संपर्क सर्वे कर शासन द्वारा शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं में होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण में छात्रों को दी जा रही सामग्री परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न पर विद्यार्थियों एवं पालको की समझ बनाने एवं सहयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा। हंडिया में किए गए सर्वे एवं संपर्क दल में जन शिक्षक अनूप शर्मा शिक्षक पीएस खत्री,सेख इदरीश कुरेशी, शिवजी कनेश रामविलास कर्मा सहित पुरुषोत्तम तिवारी शामिल रहे।