jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आयोजित होंगे कार्यक्रम

हरदा / राष्ट्रीय पोषण माह 1 से 30 सितम्बर 2021 में आयोजित किया जावेगा। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’’ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  संजय त्रिपाठी ने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रति सप्ताह जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह अंतर्गत प्रथम सप्ताह में आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, पंचायत भवन परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर पोषण वाटिका के स्वरूप में पौधा रोपण किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत पहले सप्ताह में 1 से 7 सितम्बर 2021 के मध्य ‘‘मातृ वंदना सप्ताह’’ का आयोजन किया जावेगा। ‘‘मातृ वंदना सप्ताह’’ के दौरान ग्राम सभा, नगरीय निकाय की बैठकों का आयोजन, हितग्राहियों के पंजीयन हेतु अभियान, समस्याओं का समाधान, छूटे हुये हितग्राहियों का लाभ प्रदान करने हेतु विशेष अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस एवं शहरी क्षेत्रों में शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस की जानकारी दी जावेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  संजय त्रिपाठी ने बताया कि द्वितीय सप्ताह में गर्भवती, बच्चे एवं किशोरी बालिकाओं पोषण माह के लिये योग एवं आयुष का उपयोग, तृतीय सप्ताह में हितग्राही को न्यूट्रीशन किट एवं जागरूकता संबंधी सामग्री का वितरण तथा चतुर्थ सप्ताह में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन का वितरण किया जावेगा।