ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

राहुल गांधी की भारत जोड़ोे यात्रा का आगाज रविवार सेे राजस्थान में ,15 दिन में 7 जिले की 18 विधानसभा को करेगी कवर

मकड़ाई समाचार राजस्थान।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मप्र में आखरी दिन है। रविवार 4 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान की सीमा मेें प्रवेश करेगी।मप्र की सीमा से लगे राजस्थान के झालावड़ के चउली गांव में राहुल गांधी पहुुंचेगे।राजस्थान में करीब 15 दिन का शेडयूल है कोेटा,बूंदी,टोंक,माधोपुर,दौसा एवं अलवर 7 जिलो सेे होेते हुए राजस्थान से बाहर निकल जायेगी।राहुल गांधी की भारत जोड़ोे यात्रा राजस्थान के 7 जिलो की 18 विधानसभा क्षेत्रो सेे होकर निकलेगी।इनमें झालावड़ की झालरापाटन,कोेटा रामगंज मंडी,लाडपुरा,कोेटा,उत्तर दक्षिण विधानसभा है। बूंदी से टोंक मेें प्रवेश करेगी देवली और उनियारा क्षेत्र से निकलेगी।
इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर विधानसभा इलाके से बामनवास और लालसोट पहुंचेगी और दौसा में प्रवेश करेगी। जिले की दौसा, लालसोट, सिकराय और बांदीकूई विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अलवर पहुंचेगी। जिले की अलवर ग्रामीण, अलवर रामगढ़, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा होते हुए राज्य से बाहर निकल जाएगी, यानी हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

- Install Android App -

भारत जोड़ोे यात्रा की मुुहिम तेज हो रही लोगोे से राहुल गांधी का सीधा संवाद हो रहा है।लोग उन्हे कभी टीवी पर देेखते थे आज अपनेे बीच देख रहे है। आज मौका है कांग्रेस केे स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ नेताओे कोे एकजुुटता दिखाने का इस यात्रा केे बल पर कांग्र्रेस में नवीन चेतना आ सकती है। सारे स्थानीय नेता अपने मतभेेद कोे भुलाकर एकजुट हो जाए तो निश्चित कांग्रेस का भविष्य सुुनहरा हो सकता है। राजस्थान का नजारा कुुछ दिन पूर्व सीएम गहलोेत ,डिप्टी सीएम पायलट को गद्दार कह रहेे थे।वहीं खुुद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़नेे जा रहे थे तो सीएम के दावेेदार तो पायलट ही थे। उस वक्त इनके समर्थको नेे बहुत हंगामा किया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम मप्र में मिलेगेें वही व्यक्तिगत स्वार्थ सेे उपर उठकर एक जुट होकर काम करे।