jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

राहुल गांधी ने अपना सरकारी निवास किया खाली, कहा- सच बोलने के लिए मैं कोई भी कीमत अदा करने को तैयार हूं…

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान की जनता ने 19 साल रहने के लिए यह मकान दिया, जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत अदा करने को तैयार हूं। यह बात राहुल गांधी ने अपना 12, तुगलक लेन सरकारी आवास खाली करने के बाद मीडिया से चर्चा में कही।

बता दें कि राहुल गांधी का सामान बीते कई दिनों से 12 तुलगक लेन से उनकी मां सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित निवास में शिफ्ट किया जा रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि आज राहुल गांधी अपने सरकारी निवास की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंप देंगे।

- Install Android App -

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ‘मोदी उपनाम’ से संबंधित मामले में टिप्पणी को लेकर सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था। समयावधि के पूरा होने से पहले ही राहुल गांधी ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से हटा लिया था।

शशि थरुर ने ट्वीट कर कही यह बात

राहुल गांधी के अपने सरकारी निवास को छोड़े जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ट्विट में कहा कि लोकसभा सचिवालय के आदेश के जवाब में आज राहुल गांधी ने अपना तुगलक लेन स्थित घर खाली कर दिया है। अदालत ने उन्हें अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है, और हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट अभी भी उन्हें बहाल कर सकते थे, लेकिन बाहर निकलने का उनका अनुकरणीय इशारा नियमों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।