jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से CBI कर रही पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI सोमवार को एक्ट्रेस और आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही हैं। शौविक चक्रवर्ती दोपहर 1 बजे DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे थे। रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है और उन्हें कभी भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

CBI की टीम सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और उनके कुक नीरज से आज भी पूछताछ कर रही है। सीबीआई की जांच का यह चौथा दिन है और नीरज से हर दिन पूछताछ की गई है। सिद्धार्थ पिठानी से भी तीसरे दिन पूछताछ चल रही है। सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत से भी पूछताछ की जा रही है।

CBI को इस मामले में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज के बयानों में विरोधाभास मिला था। सीबीआई आज संदीप सिंह से भी पूछताछ करने वाली है। इसके अलावा सुशांत और रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सीबीआई की जांच जिस तरह चल रही है उससे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

सिद्धार्थ और नीरज के बयानों में विरोधाभास के बाद रविवार को इन्हें आमने-सामने बिठाकर सवाल पूछे गए थे। इस चार घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम इन्हें सुशांत राजपूत के फ्लैट पर भी ले गई थी।

वाटर स्टोन रिसोर्ट पहुंची सीबीआई की टीम:

- Install Android App -

सीबीआई की एक टीम सोमवार को मरोल स्थित वाटर स्टोन रिसोर्ट पहुंची। इस रिसोर्ट के मैनेजर का बयान दर्ज किया जा रहा है। सुशांत और रिया लंबे समय तक इस रिसोर्ट में ठहरे थे।

सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस तरह इस मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है और उनसे पूछताछ के पहले सीबीआई अन्य आरोपियों और गवाहों से पूछताछ कर पुख्ता सबूत एकत्रित करना चाहती है।

सीबीआई इसके अलावा आज उस चाबी वाले मोहम्मद रफी शेख से पूछताछ कर सकती है जिसे 14 जून को सुशांत के कमरे का ताला खोलने के लिए बुलाया गया था।

सुशांत का इलाज करने वाले डॉ. केसरी चावड़ा समेत उन सभी डॉक्टर्स से आज पूछताछ हो सकती है जिन्होंने सुशांत का नवंबर 2019 से जून 2020 तक इलाज किया था।

रविवार को सीबीआई की टीम उस रिसोर्ट भी गई थी, जहां सुशांत और रिया चक्रवर्ती दो महीने ठहरे थे। सीबीआई की टीम वाटर स्टोन रिसोर्ट पहुंची थी और वहां यह जानने का प्रयास किया गया कि इस दौरान सुशांत का व्यवहार कैसा था।